समय बड़ा बलवान
-सौ.
भक्ति
सौरभ खानवलकर
-कोलंबिया,
साउथ
कैरोलिना,
यू.
एस.
ए.
आज
के समय में यदि कोई सबसे शक्तिशाली
है तो वह है 'समय'
यानी
कि वक्त। प्रत्येक व्यक्ति
के जीवन में समय का बहुत महत्व
होता है|
एक
बार यदि समय गुज़र जाए तो उसे
वापस नहीं लाया जा सकता। जो
लोग समय का सदुपयोग करते हैं
उनका जीवन सफल हो जाता है|
हर
एक व्यक्ति को समय के साथ चलना
पड़ता है। समय अपनी गति से चलता
रहता है। ना तो वह किसी की
प्रतीक्षा करता है,
ना
किसी के लिए अपनी चाल तेज़ या
धीमी करता है और ना ही समय को
रोक पाना संभव है। हर किसी के
जीवन में अच्छा और बुरा समय
आता है|
समय
का महत्व समझने वाला व्यक्ति
अपनी बुद्धि और क्षमता के
अनुसार समय का सही उपयोग करता
है तथा बुरा समय आने पर भी अपनी
मेहनत तथा धैर्य से यशस्वी
हो जाता है|
समय
बहुत कीमती होता है|
यदि
मनुष्य समय का महत्व समझता
है तो उसे उसका सदुपयोग करना
भी भली-भांति
आना चाहिए। यदि व्यक्ति अपने
जीवन में कुछ हासिल करना चाहता
है या कुछ बनना चाहता है तो
उसके लिए यह अनिवार्य है कि
वह समय की कीमत को समझे क्योंकि
समय से बड़ा गुरु और बलवान इस
संसार में दूसरा कोई नहीं
होता। श्री कृष्ण ने भगवद गीता
में कहा है,
"परिवर्तन
ही संसार का नियम है"।
तो क्या यह परिवर्तन अपने आप
होता है?
यह
परिवर्तन समय की ताकत है। जिस
प्रकार समय आगे बढ़ता जाता
है उसी प्रकार संसार में भी
परिवर्तन होता जाता है। जिसे
रोक पाना असंभव है। समय ही तो
है जो सब कुछ बदलने की क्षमता
रखता है। चाहे व्यक्ति का समय
अच्छा हो या बुरा,
उसे
समय के साथ चलते हुए अपने जीवन
में आने वाले परिवर्तन तथा
परिस्थितियों का डटकर सामना
करते आना चाहिए|
जो
व्यक्ति समय के साथ चलता है
वो अपने जीवन में सफलता प्राप्त
करता है|
जो
व्यक्ति अपने जीवन में समय
की बर्बादी करता है उसका जीवन
निरर्थक बन जाता है |
तू
खुद की खोज में निकल
तू
किस लिए हताश हैं,
तू
चल तेरे वजूद की
समय
को भी तलाश है।
भगवान
ने मनुष्य को अपने जीवन में
सफलता पाने के लिए तीन रास्ते
दिए हैं |
एक
बचपन,
दूसरा
जवानी और तीसरा बुढ़ापा |
लेकिन
जो व्यक्ति उम्र के इन पड़ाव
पर समय का लाभ उठाता है,
वो
ही सफल होता है|
विद्यार्थी
जीवन मनुष्य के लिए बहुत ही
महत्वपूर्ण होता है। यह वक्त
काफी हद तक व्यक्ति के भविष्य
को निर्धारित कर देता है। जो
व्यक्ति विद्यार्थी जीवन में
अपने समय का उपयोग कर खुद को
मानसिक,
शारीरिक
और ज्ञान से आत्मनिर्भर बनाता
है उस व्यक्ति का भविष्य उज्जवल
हो जाता है। समय की बर्बादी
ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन
होता है। जो उसके भविष्य को
अंधकारमय बना देता है। मुख्यतः
व्यक्ति के साथ समस्या यह होती
है कि वह अपने बीते हुए कल के
बारे में सोच कर अपना समय बर्बाद
करता है या आने वाले कल के बारे
में सोच कर अपना समय खो देता
है। कल का मतलब होता है काल,
जो
मनुष्य के हाथों में नहीं है।
या तो वह बीत चुका है या अभी
आया नहीं है। व्यक्ति के पास
सिर्फ वर्तमान होता है। यदि
वह इस वर्तमान में जीते हुए
समय के साथ चलेगा तो अवश्य ही
सफल होगा।
समय
एक अमूल्य धन है। यह रेत सामान
होता है जो कभी मुट्ठी में
नहीं ठहरती बस फिसलती चली जाती
है। यह मनुष्य की मूल्यवान
संपत्ति है |
हर
एक व्यक्ति के जीवन में समय
का बहुत महत्व है |
चाहे
कोई राजा हो या रंक सभी को समय
के सामने झुकना पड़ता हैं |
इसलिए
गीता में भी लिखा गया है कि
'समय
बड़ा बलवान है।'
इसलिए
हर एक मनुष्य को इसे व्यर्थ
नहीं गवाना चाहिए |
मनुष्य
को समय के महत्व को समझना चाहिए|
यदि
मनुष्य समय की कीमत नहीं करेगा
तो समय भी उसकी कीमत नहीं करेगा।
इस संसार में चार बहुत अच्छी
आदते हैं
-
समय
का पालन करना,
यथार्थ
दृष्टी,
कार्य
कुशलता और कर्तव्य परायणता।
इन चार आदतों के बल पर मनुष्य
अपने जीवन में सफलता प्राप्त
करता हैं।
वक्त
से लड़कर अपना नसीब बदल दे,
इंसान
वही जो अपनी तकदीर बदल दे,
कल
क्या होगा उसकी कभी न सोच,
क्या
पता कल वक्त खुद अपनी लकीर बदल
दे।
बोहत बढ़िया लेख लिखा है भक्ति
ReplyDeleteKeep it up 👏👏👏👏👏